Close Menu
Daily Mission Punjab | डेली मिशन पंजाबDaily Mission Punjab | डेली मिशन पंजाब
    What's Hot

    पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी विनोद कांबली ने वृद्धाश्रम से शेयर किया वीडियो

    Punjab News: तरनतारन में पुलिस और वांटेड आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक की मौत; दूसरा घायल

    जालंधर में भाजपा की नई टीम की घोषणा किसी भी क्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Trending
    • पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी विनोद कांबली ने वृद्धाश्रम से शेयर किया वीडियो
    • Punjab News: तरनतारन में पुलिस और वांटेड आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक की मौत; दूसरा घायल
    • जालंधर में भाजपा की नई टीम की घोषणा किसी भी क्षण
    • Asian Games2026: शेफाली वर्मा ने ठोका T20 का पहला शतक
    • Asian Games 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिल्वर जीतने पर महिला टीम को सराहा
    • Asian Games 2026: भारत को तीसरा पदक, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने दिलाया सिल्वर
    • पूर्व मंत्री चुनी लाल भगत को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसमूह
    • पंजाब में मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ी तैयारी, ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम में सरकार का बड़ा कदम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Daily Mission Punjab | डेली मिशन पंजाबDaily Mission Punjab | डेली मिशन पंजाब
    • Home
    • Breaking
    • India
    • Punjab
    • Jalandhar
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • Health
    • Religious
    • World
    • Login
    Daily Mission Punjab | डेली मिशन पंजाबDaily Mission Punjab | डेली मिशन पंजाब
    Home»Punjab»Punjab News: तरनतारन में पुलिस और वांटेड आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक की मौत; दूसरा घायल

    Punjab News: तरनतारन में पुलिस और वांटेड आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक की मौत; दूसरा घायल

    तरनतारन के गांव बाथ के पास AGTF और वांटेड आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई में एक आरोपी की मौत, दूसरा घायल। हथियार और कारतूस बरामद।
    Bobby PanditBy Bobby Pandit21/09/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब के तरनतारन में पुलिस और वांटेड बदमाशों के बीच मुठभेड़
    पंजाब के तरनतारन में पुलिस और वांटेड बदमाशों के बीच मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    डेली मिशन पंजाब, तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस और दो वांटेड आरोपियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। गांव बाथ के नजदीक हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों संदिग्ध घायल हो गए। बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जाने पर एक आरोपी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।

    पुलिस के अनुसार, इलाके में दो वांटेड आरोपियों के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद AGTF की टीम ने एसपी बिक्रम सिंह बराड़ के नेतृत्व में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पहुंचे दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

    मुठभेड़ में कश्मीर सिंह की मौत, दूसरा आरोपी अस्पताल में भर्ती

    पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कश्मीर सिंह उर्फ भूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे आरोपी को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान नौरंगाबाद निवासी गुरसेवक सिंह और मुरादपुरा निवासी कश्मीर सिंह उर्फ भूंगी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ तरनतारन सिटी थाने में केस दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी।

    पहले भी पुलिस टीम पर फायरिंग का सामने आया था मामला

    पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त को ड्रग तस्करों की तलाश में मुरादपुरा गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में पुलिस कांस्टेबल भूपिंदर सिंह और एक तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

    मुठभेड़ के बाद मौके से 30 बोर की एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और उनके पास मौजूद हथियारों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें DIG स्नेह दीप शर्मा भी शामिल हैं, मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

    Daily Mission Punjab WhatsApp Group se judein
    Daily Mission Punjab WhatsApp Group se judein
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजालंधर में भाजपा की नई टीम की घोषणा किसी भी क्षण
    Next Article पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी विनोद कांबली ने वृद्धाश्रम से शेयर किया वीडियो

    Related Posts

    पंजाब में मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ी तैयारी, ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम में सरकार का बड़ा कदम

    18/09/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab News: तरनतारन में पुलिस और वांटेड आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक की मौत; दूसरा घायल

    जालंधर में भाजपा की नई टीम की घोषणा किसी भी क्षण

    Asian Games2026: शेफाली वर्मा ने ठोका T20 का पहला शतक

    Asian Games 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिल्वर जीतने पर महिला टीम को सराहा

    Asian Games 2026: भारत को तीसरा पदक, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने दिलाया सिल्वर

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    © 2026 Daily Mission Punjab. Made by iTree Network Solutions.
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    • Editorial Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.