नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पर निशाना साधने वालीं इलावेनिल वलारिवन को भी सराहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा के. विनोद पर गर्व है। उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीट्स को प्रेरित करेगी।

