आज़ से लगभग 2 महीने पहले, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जिला जालंधर में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नाम की घोषणा की थी, लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे लगभग 2 महीने का समय गुजर गया, लेकिन किसी कारणवश नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की अपनी जिला टीम की घोषणा नहीं कर पाए। पार्टी में अन्दर-खाते कुछ भी चल रहा हो, हम उस विषय पर बात नहीं करेंगे। लेकिन अब टीम की घोषणा किसी भी क्षण हो सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बहुत जल्द भाजपा जिला जालंधर शहरी टीम की घोषणा होने वाली है। इस टीम में लगभग 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कैशियर 2 मीडिया प्रभारी,1 आफिस सेकेट्री और 41 मेंबर बनाए जा रहे हैं। इसके इलावा सोशल मीडिया टीम भी बनाई जा रही है। इस टीम की घोषणा भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, किसी भी क्षण कर सकते हैं। क्योंकि पार्टी हाईकमान इस मामले में और अधिक देरी बर्दाश्त नहीं कर सकती। इस टीम में थोड़ा-बहुत बदलाव होने की संभावना भी बनी हुई है, मतलब की इस टीम को थोड़ा-बहुत बड़ा भी किया जा सकता है, लेकिन छोटा नहीं।

